सर्दियों के मौसम में खजूर का सेवन करने से होते है यह लाभ
खजूर का सेवन सभी मौसम में आसानी से किया जा सकता है लेकिन ठंड के दिनों में खजूर का सेवन बहुताय से किया जाता है क्योंकि यह तासिर में गर्म होता है जो शरीर को अन्दर से गर्म रखता है अगर आप नियमित रूप से खजूर का सेवन करते है तो यह आपको ठंड से होने वाली कई प्रकार की समस्याओं से बचाये रखता है। खजूर में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है
जो पाचनतंत्र के लिए जरूरी और फायदेमंद तत्व होता है। यह हमारी शौच करने की क्रिया को नियमित और आसान बनाए रखता है। यह आंतो में जमे मल को आसानी से बाहर निकालने मे मदद करता है।
यह कब्ज की समस्या को तो दूर करता ही है साथ ही पाचनतंत्र को भी मजबूत बनाता है। अगर आप अपना वजन बढ़ाना चाहते है तो रोजाना खजूर का सेवन करना आपके लिए बहुत ही फायदेंमन्द होगा क्योंकि यह प्रोटिन का बहुत ही अच्छा स्त्रोत होता है जो शरीर को कमजोरी को दूर करने के साथ ही वजन को बढ़ाने में मदद करता है। यह आयरन का बहुत ही अच्छा स्त्रोत होता है शरीर में खून की कमी को होने से रोकता है। इसमें विटामिन बी कॉम्पलेक्स और तांबा जैसे पोषक तत्व होते है जो रक्त में हीमोग्लोबीन को बढ़ाता है और हमारे शरीर को एनीमिया रोग से बचाता है।
खजूर में मैगनीशियम, कैल्शीयम और पोटेशियम भरपूर मात्रा में होता है जो हमारी हडडीयों को मजबूत बनाने में मदद करते है यह अर्थराइटिस रोग को दूर करने मे भी मदद करता है। खजूर का सेवन करना हमारे लिवर के लिए भी फायदेमंद होता है। यह लिवर को स्वस्थ और निरोगी बनाता है। यह हमारे मस्तिष्क को सक्रिय बनाता जिससे हमारे सोचने समझने की क्षमता को बढ़ाता है। अगर आप रोजाना खजूर का सेवन करते हैं तो इससे आपको अल्जाइमर रोग होने का खतरा भी कम हो जाता है।
खजूर में पाए जाने वाला फाइबर हमारे हृयद के लिए भी फायदेंमद होता है यह रक्त में हानिकारक कोलेस्ट्रोल का कम करता है जिससे हमें हृयद से संबंधित कई प्रकार के रोगों से बचाव होता है। यह हृयद की मांसपेशियों को भी मजबूत बनाता है। अस्थमा के रोगीयों के लिए भी खजूर का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है।
Post Comment
No comments