Breaking News

जानिए इन देशो के बारे में कुछ हैरान कर देने वाले रोचक तथ्य

दुनिया के देशों के बारे में कई अजीबोगरीब तथ्य तो आपने सुने होंगे. पर आज जिन देशों के बारे में हम आपको रोचक तथ्य बताने जा रहे हैं, उन देशों का शायद अबसे पहले आपने नाम भी न सुना हो.

1. पापुआ न्यू गिनी - इस देश का विविधता के मामले में कोई मुकाबला नहीं है। यहां कुल 851 भाषाएं बोली जाती हैं। यूं तो अंग्रेजी ही यहां की आधिकारिक भाषा है, पर केवल 1-2% जनसंख्या ही अंग्रेजी बोल पाती है।

2. ग्रीनलैंड - इस देश में फुटबॉल एक लोकप्रिय खेल है, पर अपनी कठिन भौगोलिक स्थितियों के कारण ये देश FIFA में हिस्सा नहीं ले पाया था. वहां इतनी ठण्ड होती है कि घास नहीं उग पाती.

3. टाना आइलैंड, वानुअतु - ब्रिटेन की रानी के पति प्रिंस फिलिप को इस देश में पूजा जाता है। उनका मानना है कि वे वहाँ के एक पूर्वज की पवित्र आत्मा का रूप थे।

4. नौरु - आपको जानकर हैरानी होगी कि इस देश की 95% जनसंख्या मोटापे की शिकार है. इस देश की कोई राजधानी नहीं है. ये देश विवादित देशों को मान्यता दे कर GDP से अधिक पैसा कमाता है.

05. फ़िजी - भारत के अलावा फिजी ही ऐसा देश है, जहां हिंदी को राजभाषा का दर्जा प्राप्त है। वहाँ की 40% जनसंख्या इंडो-फिजियन है।

No comments