Breaking News

क्या मुंबई इंडियंस इस बार भी जीत सकती है आईपीएल का ख़िताब

आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस इस सीजन भी खिताब जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। इसकी मुख्य वजह यह है कि मुंबई इंडियंस का नेतृत्व रोहित शर्मा कर रहे हैं जो कि अब तक मुंबई इंडियंस को 4 आईपीएल खिताब दिलाने में सफल रहे हैं। रोहित शर्मा आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान हैं और उम्मीद है कि इस बार भी अपनी शानदार कप्तानी के चलते मुंबई को खिताब दिलाने में सफल हो सकते हैं। 

आईपीएल इति4 times IPL Winner Team Mumbai Indians way is tough this time ...हास की सबसे सफल टीम मुंबई की जीता की मुख्य वजह उनके स्टार खिलाड़ियों का प्रदर्शन और रोहित शर्मा की शानदार कप्तानी ही रही है। हालाँकि इसके अलावा टीम मैनेजमेंट का योगदान भी बेहद अहम रहा है। क्योंकि मुंबई इंडियंस की टीम की सबसे अच्छी बात यह है कि उन्होंने अपने खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाया है। टीम में इतने नामी खिलाड़ियों नहीं होने के बाद भी टीम अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रही है। इसके अलावा मुंबई इंडियंस ने कई युवा खिलाड़ियों को को बड़े मंच पर अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया है।
मुंबई इंडियंस ने इस सीजन टीम में कई शानदार खिलाड़ियों को शामिल किया है। इनमें क्रिस लिन और ट्रेंट बोल्ट सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। मुंबई इंडियंस की टीम में ओपनर बल्लेबाजों की कमी पहले से ही थी। हालाँकि इस बार क्रिस लिन इसकी भरपाई करते हुए नजर आ सकते हैं। 
 बोल्ट ने पिछले सीजन दिल्ली के लिए बेहद ही अच्छा प्रदर्शन किया था। इसके अलावा लिन कोलकता के लिए हमेशा से ही अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे हैं। इसके अलावा हार्दिक पांड्या की क्रिकेट मैदान पर वापसी भी मुंबई इंडियंस के लिए बेहद ही जबरदस्त साबित हो सकती है।

No comments