Breaking News

ऐसे आप भी पा सकते है पेट्रोल, डीजल और गैस पर 50% तक का कैशबैक जानिए

 


 देश के कई राज्यों में पेट्रोल की कीमतें 100 रुपये के आंकड़े को पार कर चुकी हैं। वहीं रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में भी इस महीने यानी फरवरी में अभी तक तीन बार इजाफा हो चुका है। किसी भी आदमी की कोशिश रहती है तो वह कहीं से भी दो पैसे बचाए। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको एक ऐसे ठिकाने के बारे में बताएंगे जहां पर आप पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और गैस सिलेंडर पर 50 फीसदी तक का कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस एप के बारे में....

सबसे पहले आपको बता दें कि गैस सिलेंडर और पेट्रोल आदि पर कैशबैक आप एक एप के जरिए प्राप्त कर सकते हैं। इस एप का नाम फ्यूल (fyool) है और यह एप मेड इन इंडिया है। fyool एप गूगल प्ले-स्टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है। इस एप की साइज करीब 10एमबी है। इस एप को पिछले साल लॉन्च किया गया था, लेकिन फिलहाल गैस और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों में यह आपके लिए  काफी फायदे का साबित हो सकता है। 


फ्यूल एप सही मायने में एक कैशबैक एप्लीकेशन है। एप को डाउनलोड करने के बाद आईडी बनानी होगी। उसके बाद पेट्रोल, डीजल, घरेलू सामान या गैस सिलेंडर जिसपर भी आपको कैशबैक चाहिए, उसका बिल इस एप में अपलोड करना होगा। बिल अपलोड करने के 48 घंटे के अंदर आपको कैशबैक मिल जाएगा।

प्ले-स्टोर पर दी गई जानकारी के मुताबिक फ्यूल मनी एप पर अधिकतम कैशबैक 50 फीसदी है। इन कैशबैक का इस्तेमाल आप एप में बने स्टोर से अपनी मन पसंद की वस्तुएं भी खरीद सकते हैं। फ्यूल एप के स्टोर में कई जाने माने ब्रांड्स के प्रोडक्ट, ग्रॉसरी आदि उपलब्ध है, जिसको कि फ्यूल मनी से खरीदा जा सकता है।


आपको बस एप से बिल की एक तस्वीर क्लिक करना होगा और इसे एप पर अपलोड करना होगा, जिसके बाद एप ऑटोमैटिक तौर पर तेल आदि के पैसे पर 50 फीसदी कैशबैक देता है जिसे किसी भी चीज पर खर्च किया जा सकता है जैसे, घर के आम उपयोग का सामान, किराने का सामान, आदि।

No comments