कंप्यूटर पर काम करने वाले लोगों के लिए जरुरी है इन चीजों का सेवन,आप भी जानिए
आजकल कोई ऑफिस जॉब करना चाहता है। लेकिन कंप्यूटर पर ज्यादा काम करना भी खतरे से खाली नहीं है। अगर आप कंप्यूटर लगातार पर काम करते हैं, तो आपको अपनी डाइट में कई सारी चीजें शामिल करने की जरुरत है। यह आपके हेल्थ को मेंटेन रखेगी।
कंप्यूटर पर काम करने वालों के लिए जरूरी बातें:
# नींबू पानी में विटामिन-सी की मात्रा बहुत अधिक होती है। ज्यादा देर तक कंप्यूटर पर काम करने से थकान महसूस होती है। अगर आप नींबू पानी का सेवन करेंगे तो यह समस्या नहीं होगी।
# ग्रीन-टी स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है। इसमें कैटेचीन होता है, जिससे मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। मोटापा काफी तेजी से कम होता है। ऐसे में ग्रीन-टी पीना बहुत ही अच्छा है।
# हरा धनिया आंखों की रोशनी बढ़ाने में बहुत सहायक है, इसमें कैरोटेनॉइड होता है जो आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है।
# दही में प्रोबायोटिक्स बैक्टीरिया होते हैं, जिससे आपकी पाचनशक्ति ठीक रहती है। दही खाने से ज्यादा देर बैठे रहने से गैस की समस्या नहीं होती।
# केले में पोटेशियम की मात्रा बहुत अधिक होती है, जिससे आपको तुरंत ही एनर्जी मिलती है। कंप्यूटर पर काम करते समय आपको थकावट का एहसास नहीं होता है।
Post Comment
No comments