चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2021 के लिए सीएसके की जर्सी लांच की
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2021 के लिए सीएसके की जर्सी लांच की है। इसमें सेना को सम्मान देते हुए कंधों पर कैमोफ्लेज भी जोड़ा गया है। जर्सी का लॉन्च वीडियो सीएसके के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर जारी किया गया है। जर्सी पर सेना का कैमोफ्लेज देख कर एक बात साफ कही जा सकती है कि, महेंद्र सिंह धोनी के दिल में इंडियन आर्मी के लिए अहम जगह है।
इसके अलावा सीएसके की जर्सी को देखकर सभी के मन में यह भी सवाल उठने लगा है कि, क्या धोनी आखिरी आईपीएल खेलने जा रहे हैं? दरअसल, इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को भी आजादी दिवस यानी कि पंद्रह अगस्त पर अलविदा कहा था। इन सब को देखते हुए फैंस यही अंदाजा लगा रहे हैं कि, क्या महेंद्र सिंह धोनी आखिरी बार आईपीएल के लिए उतरेंगे?
आर्मी स्टाइल में कहा इंटरनेशनल क्रिकेट से अलविदा
बता दें कि, महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त को पिछले साल ही आर्मी स्टाइल में इंटरनेशनल क्रिकेट से अलविदा लिया था। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए महेंद्र सिंह धोनी ने आर्मी स्टाइल में ही पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा कि- धन्यवाद आप सभी के प्यार के लिए! आज 19:29 घंटे से मुझे रिटायर ही मानिए। वर्ल्ड कप विजेता महेंद्र सिंह धोनी के इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने की स्टाइल से भी यह कहा जा सकता है कि, वह भारतीय सेना का बहुत सम्मान करते हैं।
महेंद्र सिंह धोनी को लेफ्टिनेंट कर्नल की रैंक भी मिली है। इसके अलावा साल 2018 में उन्हें पदम भूषण अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। महेंद्र सिंह धोनी राष्ट्रपति भवन में मानद रैंक कर्नल की यूनिफॉर्म पहनकर पहुंचे थे।
स्पेशल फोर्स का बलिदान लोगो बना बवाल
साल 2019 का वर्ल्ड कप इंग्लैंड में खेला गया था। वहां पर अफ्रीका के खिलाफ लीग मैच के दौरान महेंद्र सिंह धोनी के विकेट कीपिंग ग्लव्स पर स्पेशल फोर्स का बलिदान लोगो था, जिस को लेकर काफी ज्यादा बवाल हुआ था। इसे आईसीसी के नियमों के खिलाफ माना गया था, जिसके कारण फिर अन्य मैचों में इन ग्लव्स को भी नहीं पहन सके।
Post Comment
No comments