छुहारा बढ़ाता है शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता, जानें इसके लाभ
छुहारा स्वास्थ के लिए बहुत ही अच्छा होता है। यह खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है और कई बिमारियों से बचाने में भी हमारी मदद करता है। छुहारे को दूध में मिलाकर खाने से बहुत फायदे है तो आइए जाने क्या है छुहारे के फायदेः
1. पाचन की समस्या में लाभकारी - छुहारे में डाइटरी फाइबर पाया जाता है, जिससे पाचन शक्ति मजबूत होती है। अगर आपको पाचन सम्बन्धी कोई भी समस्या है, तो दूध में छुहारे डालकर खाना शुरू कर दीजिए।
2. कब्ज को रखे दूर - अधिकतर लोगों की समस्या रहती है। इसका मुख्य कारण है टाइम पर भोजन ना खाना और बाहर की चीजे जैसे फ़ास्ट-फ़ूड अधिक खाना। छुहारे में पोटैशियम बहुत ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। यदि आप छुहारे को दूध में मिलाकर रोज खाते हैं तो कब्ज जैसी समस्या से बहुत जल्दी मुक्ति मिल जाती है।
3. वजन बढ़ाने में करे मदद - आप जरुरत से ज्यादा दुबले है तो शारीरिक रूप से मोटा होने के लिए छुहारे को दूध में उबालकर रोजाना खाना चाहिए। इससे शरीर में रक्त और मांस की वृद्धि होती है।
4. फेफड़ो को शक्ति देता है छुहारा - छुहारे के सेवन से फेफडो को भी लाभ होता है छुहारा खाने से फेफड़ो को शक्ति मिलती है। और श्वास रोग में लाभ होता है।
5. दमे में है लाभकारी - दमे के मरीजों के लिए रामबाण है छुहारा। छुहारे का सेवन ना केवल दमे के रोगियों के लिए गुणकारी है बल्कि सीने के दर्द की शिकायत को दूर करने में भी सहायता करता है।
Post Comment
No comments