Breaking News

क्यों महिलाओं के लिए वजन कम करना कठिन है जबकि पुरुषों में आसान ,जानिए

 आजकल इंसान का बढ़ता वजन को कम करना एक बड़ी चुनौती है। एक बार वजन बढ़ने के बाद इसे कम करने में लंबा वक्त लग जाता है। महिलाओं को वजन कम करने के लिए पुरुषों की तुलना में दुगुनी मेहनत करनी पड़ती है। इसके बाद ही उन्हें मोटापे से छुटकारा मिल पाता है। जहां पुरुषों को महज वर्क आउट कर मोटापे से निजात मिल सकता है, तो महिलाओं को खानपान, वर्क आउट, हार्मोन्स और फैट इन सभी चीज़ों पर ध्यान देने के बाद  मोटापे से छुटकारा मिलता है।

वजन कम करना क्यों कठिन है 

पुरुषों और महिलाओं में अलग-अलग हार्मोन्स होते हैं जो वजन कम करने में सहायक होते हैं। पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन अधिक और एस्ट्रोजन कम होता है। जबकि महिलाओं में एस्ट्रोजन अधिक और टेस्टोस्टेरोन कम होता है। इस वजह से महिलाओं को वजन घटाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। 

टेस्टोस्टेरोन वजन कम करने में सहायक होता है। जबकि महिलाओं में घ्रेलिन हार्मोन भी होता है, जिससे भूख बढ़ती है। ऐसे में जब महिलाएं वर्कआउट करती हैं, तो उसके तुरंत बाद उन्हें भूख लग जाती है। ऐसा घ्रेलिन हार्मोन की वजह से होता है।


No comments