बदहजमी होने पर जरूर अपनाएं ये घरेलू नुस्खें
व्यस्त दिनचर्या के कारण खाने पर ध्यान न देने की वजह से पेट से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है। ज्यादा तेल और मसालेदार भोजन, बाहर का खाना खाने की वजह से, ओवरइटिंग, रात में देर से खाने की वजह से, लोगों को बदहजमी हो जाती है। यदि आप अपज, बदहजमी जैसी किसी समस्या से परेशान हैं, तो हम आपको यहां कुछ उपाय बता रहे है जिन्हें अपनाकर आप इन समस्या से राहत पा सकते हैं।
1.हींग - दाल से लेकर सब्जियों तक हींग का प्रयोग तो होता ही है, औषधि के रूप में भी इसका प्रयोग होता है। यह बदहजमी से राहत दिलाने में बहुत कारगर उपाय है। गैस, खट्टी डकार की समस्या में भी इसका सेवन करने से जल्द आराम मिलता है। हींग को पानी में घोल कर पीने से पेट का भारीपन की समस्या दूर होती है।
2.लौंग - पेट संबंधी समस्याओं में लौंग का इस्तेमाल करना भी फायदेमंद होता है। इससे हमारा पाचन तंत्र अच्छा बना रहता है। खासकर खट्टी डकार की समस्या होने पर लौंग या लौंग के पानी का सेवन करने से फायदा मिलता है।
3.मेथी - बदहजमी के साथ आपको अगर खट्टी डकारें आ रही है तो आप किचन में सहज उपलब्ध मेथी का इस्तेमाल कर सकते हैं। मेथी को रात भर पानी में भिंगो कर छोड़ दें और सुबह खाली पेट इसका पानी पी जाएं। इससे खट्टी डकार, अपच आदि समस्याओं में आराम मिलता है।
4.जीरा - जीरा आपको पेट संबंधी समस्या से भी छुटकारा दिलाने का काम करता है। गैस या बदहजमी, खट्टी डकार जैसी समस्याओं में जीरे को भूनकर खाना फायदेमंद होता है। इसके सेवन से जल्द ही आराम मिलता है। आप चाहें तो जलजीरा बनाकर भी पी सकते हैं।
No comments