जानिए टमाटर के जूस से होने वाले सेहत और त्वचा के लाभ के बारे में
नियमित रूप से टमाटर के जूस के सेवन से सेहत और सौंदर्य दोनों ही पाई जा सकती हैं। प्रतिदिन टमाटर के जूस को पीने से त्वचा के रोग ठीक तो होते हैं साथ ही चेहरे पर ग्लो यानि चमक भी आती है।
1.टमाटर का जूस त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है यदि मुहांसों की समस्या से परेशान है, तो टमाटर का सेवन और इसे चेहरे पर लगाने से आप पिम्पल्स की परेशानी से झुटकारा पा सकते है।
2.टमाटर के सूप में काली मिर्च डालकर नियमित पीने से कब्ज की समस्या से निजात मिलती है। साथ ही चेहरे पर चमक और शरीर में चुस्ती बरकरार रहती है।
3.एक चम्मच टमाटर के जूस में बेसन और आधा चम्मच मलाई मिलाकर लगाने से चेहरे पर ग्लो आता है। टमाटर के जूस को पीने से खून साफ होता है और चेहरा दमकने लगता है।
4.कफ, खांसी से परेशान है, तो टमाटर के सूप में पिसी हुई काली मिर्च का पाउडर मिलाएं या लाल मिर्च का इसे गर्म-गर्म रोजाना पीने से कफ, खांसी, बलगम की परेशानी से राहत मिलती है।
5. इसके सेवन से चेहरे की झुर्यियां कम होती है। साथ ही टमाटर अल्ट्रावायलेट रेज़ से त्वचा को बचाता है, जो त्वचा पर लाइनों और झुर्रियों का एक प्रमुख कारण होता है। नियमित रूप से टमाटर का जूस पीने से चेहरे पर ग्लो आता है।
No comments