इन आदतों को अपनाकर पाए खर्राटों से निजात
कई लोगों ऐसे होते है जिन्हें नींद में खर्राटे लेने की समस्या होती है, लेकिन वे इस बात से अनजान रहते हैं। ऐसे में इन लोगो के कारण दूसरो की भी नींद खराब हो जाती है और खर्राटों की आवाज से चिढ़ भी होने लगती है, यदि आपको या आपके किसी करीबी को खर्राटे आते हैं, तो आप इन बातों को ध्यान रमें खकर इस समस्या से निजात पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं खर्राटों से निजात पाने के खास उपाय -
1. टाइम पर सोना - अनियमित सोने के समय के कारण भी खर्राटे आ सकते हैं, इसलिए कोशिश करें कि रोज एक ही समय पर सोएं और 7-8 घंटे की भरपूर नींद लें।
2. लाइफ स्टाइल को सुधारें - खराब दिनचर्या भी खर्राटों की वजह बनती है। बेवक्त खाना-पीना, ठीक से आराम ना करना, सिगरेट आदि पीने से भी खर्राटे आते हैं।
3. वजन को करें नियंत्रित - कई बार वजन बढ़ने पर गले में चर्बी जमा हो जाती है, जिस वजह से भी खर्राटे आते हैं। गले के जरिए शरीर में जाने वाली हवा गले के टिशू में कंपन पैदा करती है और खर्राटे की वजह बनती है।
4. शराब पीकर ना सोएं - कई लोगों को शराब ज्यादा पीने के कारण भी खर्राटे आते हैं, इसलिए सोने के दो से तीन घंटे पहले शराब न पीएं।
5. दमा और सर्दी का इलाज कराएं - अस्थमा और सर्दी के कारण भी लोगों को खर्राटे की परेशानी होती है, क्योंकि उनकी स्वास नली संकरी हो जाती है, जिससे गले से आवाज़ें आती हैं।
No comments