इंसान की हड्डिया तक तोड़ देता है ये केकड़ा, जाने इसके बारे मे कुछ अजीब बाते
कहते हैं कि इंसान की हड्डियां इतनी मजबूत होती हैं कि वो आसानी से टूटती नहीं हैं। उसे तोड़ने के लिए बहुत अधिक बल की आवश्यकता पड़ती है, लेकिन दुनिया में एक ऐसा केकड़ा है, जो इंसानों की भी हड्डियां आराम से तोड़ सकता है। यही वजह है कि इसे दुनिया का सबसे 'ताकतवर' केकड़ा कहा जाता है। इस केकड़े से जुड़े और भी कई ऐसे रोचक तथ्य हैं, जो आपको हैरान कर देंगे।
यह केकड़ा दक्षिण पश्चिमी प्रशांत महासागर और हिंद महासागर में पाया जाता है। एक वयस्क 'दैत्य केकड़े' की लंबाई एक मीटर होती है जबकि वजन 4.5 किलो के आसपास होता है। 'दैत्य केकड़े' का नुकीला कांटा काफी मजबूत यानी ताकतवर होता है। यह नारियल के बाहरी कवच, जो बेहद ही मजबूत होता है, उसको भी तोड़ सकता है।
अक्सर ये केकड़े पेड़ों से नारियल के गिरा देते हैं और अपने नुकीले कांटे से उसे पल भर में तोड़ देते हैं। इस खूबी की वजह से ही इसे 'कोकोनट क्रैब' भी कहा जाता है। कहते हैं कि अपने नुकीले कांटों से ये इंसान की हड्डियों तक को भी तोड़ सकते हैं। इनके अंदर 3300 न्यूटन बल की ताकत होती है।
No comments