Breaking News

tiktok पर नहीं मिले लाइक तो इस लड़के ने किया कुछ ऐसा जिसे जानकर होगी हैरानी

नोएडा से ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें 18 साल के एक युवक ने अपने टिक-टॉक वीडियो को लाइक नहीं मिलने के कारण आहत होकर कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। यह मामला नोएडा के सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के अंतर्गत सलारपुर गांव का बताया जा रहा है। बताया जाता है कि यहां इकबाल नाम का एक युवक अक्‍सर टिक-टॉक पर वीडियो बनाकर अपलोड करता था। उसके वीडियो को जब लोग पसंद करते थे तो वह खुश होता था और उत्‍साहित होकर और नए वीडियो बनाता था।

लेकिन बीते कुछ समय से उसके वीडियो को लाइक्‍स नहीं मिल रहे थे, जिसकी वजह से वह उदास रहता था। अपने वीडियोज को लाइक नहीं मिलने से वह इस कदर परेशान हुआ कि उसने गुरुवार देर रात अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। पुलिस का कहना है कि उसे जाने वालों और उसके आसपास के लोगों से पूछताछ के आधार पर प्रथम दृष्‍टया ऐसा लगता है कि वह अपने वीडियोज को लाइक नहीं मिलने के कारण भारी दबाव में था और संभव है कि इसी वजह से उसने खुदकुशी जैसा गंभीर कदम उठा लिया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को घटनास्‍थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और न ही पुख्‍ता तौर पर यह कहा गया है कि उसने टिक-टॉक वीडियोज को लाइक नहीं मिलने के कारण ही खुदकुशी की है। हालांकि पुल‍िस का कहना है कि पूछताछ में अब तक यही जानकारी सामने आई है कि वह अपने वीडियोज को लाइन नहीं करने के कारण बीते कुछ समय से परेशान था। मामले की जांच की जा रही है।

No comments