Breaking News

यदि मांसपेशियों में है दर्द तो करे ये घरेलू काम जड़ से ख़त्म होगा दर्द

अक्सर देखा जाता हैं कि मौसम में बदलाव, किसी गंभीर चोट या खिंचाव की वजह से मांसपेशियों में दर्द की समस्या होने लगती हैं। आजकल बच्‍चों और वयस्‍कों में भी यह समस्या आम हो चुकी हैं। ऐसे में तेज दर्द की वजह से बहुत परेशानी होती हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ घरेलू उपचार लेकर आए हैं जिनकी मदद से मांसपेशियों में दर्द से छुटकारा पाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

एसेंशियल ऑयल- लेमनग्रास, पुदीना और मारजोरम जैसे कुछ एसेंशियल ऑयल का इस्‍तेमाल मांसपेशियों में ऐंठन और दर्द को दूर करने के लिए किया जा सकता है। नारियल तेल, ऑलिव ऑयल जैसा कोई एक कैरियल ऑयल (पौधों से प्राप्‍त तेल) एक चम्‍मच लें और उसमें एक या दो बूंद एसेंशियल ऑयल की डालें। इससे प्रभावित हिस्‍से की मालिश करें।

ठंडी सिकाई- अगर वर्कआउट के बाद किसी मांसपे‍शी में खिंचाव आ गया है या दर्द हो रहा है तो तुरंत ठंडे पानी से नहाएं या ठंडे पानी की सिकाई करें। हर 24 से 72 घंटे में 20 से 30 मिनट के लिए ठंडी सिकाई करें। इससे रक्‍त वाहिकाएं संकुचित होती हैं और प्रभावित हिस्‍से में रक्‍त प्रवाह कम होने से सूजन में कमी आती है।

सेंधा नमक- इसमें मैग्‍नीशियम सल्‍फेट होता है और मांसपेशियों को आराम देने के लिए ये एक प्राकृतिक सामग्री है। मैग्‍नीशियम मांसपेशियों में दर्द पैदा करने वाले ऊतक से फ्लूइड को बाहर निकालता है। एक कप सेंधा नमक लें और उसे गर्म पानी में डाल दें। अब प्रभावित हिस्‍से को पानी ठंडा होने तक इसी में डुबोकर रखें। ध्‍यान रखें कि पानी ज्‍यादा ठंडा नहीं होना चाहिए। आप हफ्ते में तीन बार ऐसा कर सकते हैं। ह्रदय रोगी, हाई ब्‍लड प्रेशर या डायबिटीज के मरीज इस नुस्‍खे को आजमाने से पहले डॉक्‍टर से बात कर लें।

No comments