Breaking News

सलमान खान की आने वाली इस फिल्म में आइटम सॉन्ग करने के लिए तैयार है, ये मशहूर अभिनेत्री

आज हम आप लोगों को सलमान खान की आने वाली फिल्म राधे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

सलमान खान को मुख्य भूमिका में लेकर बन रही इस फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा कर रहे हैं. यह गैंगस्टर पर आधारित एक एक्शन रोमांटिक थ्रिलर फिल्म बताई जा रही है जिसमें सलमान खान के साथ दिशा पटानी भी एक अहम किरदार में दिखाई देने वाली है. इस फिल्म में सलमान खान, राधे के किरदार में जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आने वाले हैं. इसलिए दर्शक इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।

लेकिन वही सबसे खास बात यह भी है कि इस फिल्म में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस एक आइटम सॉन्ग करते हुए नजर आने वाली है. इस फिल्म के द्वारा सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म रेस-3 के बाद एक बार फिर एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है. यह फिल्म 22 मई 2020 को रिलीज होगी।

No comments