अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने भी दान में दिए इतने रूपये, जानिए
जानकारी के लिए आप लोगों को बता दे कि 23 साल की अभिनेत्री ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म "Kirik Party" से की थी. इस फिल्म के बाद उन्होंने अपने अभी तक के करियर में अंजनी पुत्र, चमक, गीता गोविंदम, डियर कॉमरेड और भीष्म जैसी कई हिट और सुपरहिट फिल्में दी है.
यह तो आप लोग सभी जानते हैं कि इस समय भारत में कोरोनावायरस संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने हाल ही में कोरोना वायरस से लड़ने के लिए देश की जनता से आर्थिक सहायता करने का निवेदन किया था. इसके बाद भारतीय सिनेमा के कई बड़े कलाकारों ने अपना आर्थिक सहयोग दिया है. मशहूर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने 10 लाख रुपए का दान दिया है ताकि कोरोनावायरस जैसी खतरनाक बीमारी को खत्म किया जा सके।

No comments