Breaking News

एक नेता को उसी की कार में बैठाकर दफनाया गया, वजह जानकर होगी हैरानी

यह अनोखा मामला दक्षिण अफ्रीका से सामने आया है जहां एक नेता को ताबूत की जगह उनकी पसंदीदा कार में दफनाया गया। दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक मूवमेंट के नेता शेकेडे पित्सो की मौत हो गई। जिसके बाद उन्हें उनकी अंतिम इच्छा के मुताबिक किसी ताबूत की जगह उनकी पसंदीदा कार ई-500 मर्सीडीज में दफनाया गया।

दफनाने के समय नेता शेकेडे को ड्राइविंग सीट पर बैठाया गया। इस दौरान उनके हाथ स्टीयरिंग पर रखे गए। बताया जा रहा है कि दक्षिण अफ्रीका में इस वक्त लॉकडाउन लगा हुआ है लेकिन फिर भी कई लोग इस अनोखे अंतिम संस्कार को देखने के लिए जमा हुए। इस अंतिम संस्कार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

वहीं नेता शेकेडे की बेटी का कहना है कि पिता की ये पसंदीदा कार थी। उन्हें ये बहुत पसंद थी। इस कार को पिताजी ने 62,240 डॉलर में यानी करीब 47 लाख रुपये में खरीदा था। उनकी बेटी ने बताया कि उनके पिता कभी अमीर व्यवसायी हुआ करते थे। उस समय उनके पास बहुत सी मर्सीडीज कारें हुआ करती थीं। लेकिन कुछ समय बाद उनके बिजनेस में बहुत घाटा हुआ और सारी कारें बिक गईं। जिसके बाद से उन्होंने सेकंड हैंड मर्सीडीज बेंज खरीदी थी।

No comments