आज हमारे देश में हो रही जनसंख्या बृद्धि नियंत्रण को लेकर बन रहे कानून के बारे में आपकी क्या राय है
1. दोस्तो ओर प्यारे साथियों आज जिस तरह से हमारे देश की जनसंख्या बढ़ती जा रही है उसको देखते हुए अनुमान लगाया जा सकता है की एक निश्चित समय तक प्राकृतिक या कृत्रिम संसाधनों की कमी निश्चित है। इस बढ़ती जनसंख्या को रोकने का जो कदम देश में उठाया जा रहा है वह देर से सही लेकिन सही और जरूरी कदम है जिसका देश के हर एक नागरिक को स्वीकार ही नहीं बल्कि स्वागत करना चाहिए।
2.व्यक्तिगत तौर पर देश के एक एक नागरिक को इस कानून को बनाने में सरकार की मदद करनी चाहिए यही एक तरीका है जो हमारे देश को हर नागरिक के आर्थिक और सामाजिक जीवन को प्रभावित करेगा और एक समृद्ध भारत बनने में मदद करेगा। इसे एक अभियान की तरह जन-जन तक पहुंचा कर अपनी भागीदारी स्पष्ट करते हुए अपना समर्थन देने की कोशिश करें
3.अगर इसी तरह से जनसंख्या बढ़ती रही तो भारत बहुत जल्द चीन को पीछे छोड़ कर दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बन जाएगा। चीन भारत से क्षेत्रफल में लगभग 3 गुना अधिक है जबकि जनसंख्या लगभग चीन के नजदीक पहुंचने वाली है इसलिए समय रहते इस भयंकर त्रासदी को रोकने का सिर्फ एक ही उपाय है की जनसंख्या नियंत्रण कानून को जल्द से जल्द लागू किया जाए और शक्ति से इसका पालन किया जाए।
4.आज अगर सरकारी आंकड़ों को दरकिनार किया जाए और उसके बाद जमीनी स्तर पर देश में गरीबी बेरोजगारी भूखमरी बीमारियां हिंसा और आम आदमी के भौतिक सुख-सुविधाओं का जायजा लिया जाए तो यह एक बहुत ही दिल दहलाने वाला आंकड़ा हो सकता है जनसंख्या वृद्धि एक नहीं बल्कि कई सारी समस्याओं की उपज है जिसमें रोटी कपड़ा और मकान सबसे मूलभूत समस्याएं हैं। अगर जनसंख्या नियंत्रण कानून से सहमत हो तो plz चैनल को फॉलो और पोस्ट को शेयर जरूर करें। धन्यवाद
Post Comment
No comments