कही इन दो खिलाड़ियों की लड़ाई में इण्डिया टीम की वाट न लग जाये बीसीसीआई ने मांगा जवाब
लगातार इस बात को लेकर चर्चा चल रही है कि टीम इंडिया में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है I टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा के बीच अनबन है जिसके चलते टीम गुटों में बंट चुकी है I हालाँकि वेस्टइंडीज दौरे से पहले विराट कोहली ने इस बात पर सफाई दी थी कि टीम में सबकुछ ठीक है ।
सुनील गावस्कर का बड़ा बयान, बोले- कभी खत्म नहीं होगा विराट कोहली और रोहित का झगड़ा
भारत के पूर्व क्रिकेटर और बल्लेबाज सुनील गावस्कर को हालांकि लगता है कि दोनों खिलाड़ी चाहे जितनी कोशिश कर ले उनके बीच सबकुछ ठीक नहीं होने वाला है ।
इस पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने स्पोर्ट्स्टार में अपने कॉलम में लिखा, विराट कोहली और रोहित शर्मा चाहे छत पर जाकर चिल्ला-चिल्ला कर कह लें कि सब ठीक चल रहा है लेकिन कहानी खत्म नहीं होगी I जब-जब रोहित जल्दी आउट होंगे फेल होंगे लोग यही कहेंगे कि वह जानबूझ कर आउट हुए हैं ।
कोई यह नहीं सोचेगा कि अगर वह फेल होंगे तो टीम से बाहर भी हो सकते हैं तो जानबूझकर आउट होकर वह अपने लिए ही परेशानियां बढ़ाएंगें I गावस्कर ने आगे लिखा कि ऐसी खबरें वहीं खिलाड़ी फैलातें हैं जो खुद परेशान होते हैं और इस तरह की अफवाहें फैलाकर टीम का माहौल खराब करते हैं ।
गावस्कर ने लिखा, जो भी इस तरह की कहानियां शुरू करता है वह टीम का शुभचिंतक तो नहीं होता है I जलन के कारण कुछ खिलाड़ी ऐसा करते हैं और फिर टीम को नुकसान झेलना पड़ता है I गावस्कर ने कहा कि कोहली और रोहित के भरसक प्रयासों के बावजूद उनका यह झगडा लंबे समय तक चलेगा ।



No comments