इंडिया में नही मिल पाई इस फिल्म को कामयाबी लेकिन चीन में मिले तमाम अवार्ड
इस समय बॉलीवुड के सबसे बड़े ऐक्शन हीरो विद्युत जामवाल इस सप्ताह चीन में थे जहाँ उनकी फिल्म जंगली को दो पुरस्कार मिले है। इन पुरस्कार की भारत मे कोई खास चर्चा नहीं हुई है। इनको फ़िल्म जंगली के लिए ये अवॉर्ड मिले थे लेकिन भारत ये फ़िल्म हिट तक नहीं हो सकी। यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत रही। 5वें जैकी चैन इंटरनेशनल एक्शन फिल्म सप्ताह में सर्वश्रेष्ठ एक्शन सीक्वेंस कोरियोग्राफर और सर्वश्रेष्ठ एक्शन पारिवारिक फिल्म की श्रेणी में यह अवॉर्ड मिले हैं।
भारत में नहीं चली यह फिल्म और इस एक्शन हीरो को चीन में मिले 2 बड़े अवॉर्ड
समापन समारोह में जैकी चैन, त्सूई हरक, क्रिस टकर और ऑस्कर विजेता एड्रियन ब्रॉडी सहित प्रसिद्ध फिल्म निर्माताओं और कलाकार नजर आए थे। विद्युत जामवाल जो एक मार्शल कलाकार के रूप में अपनी विशेषज्ञता के लिए जाने जाते हैं और अपने कुछ एक्शन दृश्यों को कोरियोग्राफ करने के लिए भी जाने जाते हैं।
विद्युत जामवाल ने कहा कि दुनिया भर की लगभग 150 फिल्मों ने इन पुरस्कारों के लिए शामिल हुई थी। जैकी चैन जैसे किसी व्यक्ति द्वारा यह पुरस्कार लेना अपने आप में एक बड़ी बात है। ये पुरस्कार एक्शन सितारों के लिए ऑस्कर के बराबर हैं। इस संगठन का शुक्रिया अदा करते हैं कि इन्होंने पहल की शुरुआत की क्योंकि एक्शन कलाकारों को ऑस्कर जैसी चीज का हिस्सा बनने के लिए शायद ही कभी मौका मिलता है।
विद्युत जामवाल ने आगे कहा कि मुझे चीन में भारत का प्रतिनिधित्व करने पर गर्व है। फिल्म जंगली के साथ हमने कुछ अलग करने की कोशिश की और हमारी मेहनत रंग लाई। अब हम इस फिल्म को विश्व भर में दिखाने का प्रयास करेंगे।



No comments