Breaking News

पुलिस ने 3 सट्टेबाज किये गिरफ्तार, 5.71 लाख की नकदी बरामद, आईपीएल मैच....

 आईपीएलजिले में विशेष अभियान के तहत सी.आई.ए.  रेवाड़ी की टीम ने आई.पी.एल. टी-20 क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने वाले नई आबाद निवासी मोतिहत, मनचंदा सोसायटी के कर्ण सिंह व ओमप्रकाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 5,71,900 रुपए की नकदी व सामान बरामद किया है। 


सी.आई.ए. को सूचना मिली कि शहर की मनचंदा सोसाइटी के फ्लैट पर आईपीएल मैच पर सट्टा खिलाया जा रहा है। यह कार्य ओमप्रकाश उर्फ शम्मी व कर्ण सिंह अपने फ्लैट पर कर रहे है। डी.एस.पी. अमित भाटिया के नेतृत्व में गठित सी.आई.ए. टीम ने उक्त स्थान पर दबिश देकर 3 युवकों को गिरफ्तार कर लिया, जिनके कब्जे से 5,71,900 रुपए की नकदी, 12 मोबाइल फोन, एक एल.ई.डी., लैपटॉप, 2 कॉपी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना मॉडल टाऊन में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। 

No comments