जीवन के हर मोड़ पर खरी उतरती गीता में कही गयी श्री कृष्ण की ये बातें
भगवान श्री कृष्ण के जीवन से अनेकों सीख मिलती हैं।हमें निर्बल और कमजोर इंसान की सदा मदद करनी चाहिए।
जैसे भगवान श्री कृष्ण के बचपन के मित्र सुदामा, कृष्ण से मिलने उनके दरबार आते हैं तो कृष्ण उनकी मदद करते हैं वहीं दूसरी ओर पांडवों को कौरवों के षड़यंत्र से बचाते हैं।
जीवन में संगीत और कला का बहुत अधिक महत्व है।
भगवान श्री कृष्ण जब मुरली बजाते थे तो सारे जीव-जंतु आनंद से भर उठते थे। उसी तरह सभी मनुष्यों के जीवन में कला एवं सगीत का एक विशेष स्थान होना चाहिए।
भगवान श्री कृष्ण जब मुरली बजाते थे तो सारे जीव-जंतु आनंद से भर उठते थे। उसी तरह सभी मनुष्यों के जीवन में कला एवं सगीत का एक विशेष स्थान होना चाहिए।
मनुष्यों को कभी भी अपनी शक्तियों का गलत उपयोग नहीं करना चाहिए।
भगवान कृष्ण चाहते तो अपनी शक्ति से कौरवों को सबक सीखा कर पांडवों को उनका राज्य दिला सकते थे किन्तु उन्होंने पहले कौरवों को शांति प्रस्ताव भेजा और फिर धर्म के अनुसार युद्ध किया।
प्रत्येक इंसान को स्त्री का सम्मान करना चाहिए|
भगवान श्री कृष्ण ने स्त्री सम्मान को अपने जीवन में हमेशा सर्वोपरि स्थान दिया द्रोपदी चीर हरण के समय श्री कृष्ण ने द्रोपदी की लाज बचायी थी।
भगवान श्री कृष्ण ने स्त्री सम्मान को अपने जीवन में हमेशा सर्वोपरि स्थान दिया द्रोपदी चीर हरण के समय श्री कृष्ण ने द्रोपदी की लाज बचायी थी।
भगवान कृष्ण के अनुसार मनुष्य के अंदर क्षमा करने का गुण होना चाहिए।
कृष्ण ने शिशुपाल के 100 अपराध क्षमा किये थे उसके बाद भी शिशुपाल के व्यवहार में कोई परिवर्तन ना हुआ तो श्री कृष्ण ने उसका वध करना ही उचित समझा।
भगवान श्री कृष्ण के अनुसार मनुष्य जीवन सरल और सहज होना चाहिए।



No comments