Breaking News

धीरे धीरे कहीं आप तो नही हो रहे इस खतरनाक बीमारी के शिकार


आजकल जब शरीर के किसी अंग पर ज्यादा चोट लग जाती है तो हमारे शरीर का खून धमनियों से निकलकर फैल जाता है। इससे चोट की जगह पर नीला निशान बन जाता है। लेकिन अगर शरीर पर बिना किसी कारण के नीले निशान दिखाई देते हैं तो यह गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकते हैं। अगर आपके शरीर पर भी नील के निशान दिखाई देते हैं तो यह पोस्ट आप जरूर पढ़ें। आइए इस बारे में विस्तार से जान लेते हैं। अगर शरीर पर दिखे ऐसे नील के निशान, तो आप हो जाएं सावधान।





शरीर पर नील के निशान दिखने का कारण



1. जब शरीर में खून की कमी होती है या ब्लड प्लेटलेट्स कम होने लगती है तो शरीर पर नील के निशान दिखाई देने लगते हैं। इसके अलावा कैंसर से पीड़ित लोगों के शरीर पर भी नील के निशान दिखाई देने लगते हैं।



2. अगर कोई व्यक्ति किसी बीमारी के लिए लगातार लंबे समय तक दवाई का सेवन करता है तो शरीर पर नील के निशान पड़ जाते हैं। क्योंकि लंबे समय तक दवाई खाने से खून पतला हो जाता है। और इस वजह से नील के निशान दिखाई देने लगते हैं।


3. कई बार शरीर पर चोट लगने से खून रुकता नहीं है। तो यह एक गंभीर रोग है। यह रोग अनुवांशिक भी हो सकता है। इस रोग की की वजह से खून पानी हो जाता है। और शरीर पर नील के निशान दिखाई देने लगते हैं।

No comments