Breaking News

अपने मजबूत इरादों ओर नवीन टेक्नोलॉजी के सहारे इंडियन मार्केट में कदम जमा रहा ओप्पो


दिग्गज कंपनी Oppo ने अपने नए स्मार्टफोन Oppo K3 को चीन में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में पॉप-अप सेल्फी कैमरा और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। Oppo का दावा है कि इस स्मार्टफोन को आई प्रोटेक्शन के लिए जर्मनी के TUV Rheinland द्वारा सर्टिफाइड किया गया है। इसके अलावा यह स्मार्टफोन VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, गेम बूस्ट 2.0 जैसे फीचर्स से लैस है। फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है। 





कंपनी ने दावा किया है कि यह कैमरा पांच वर्ष तक चल सकता है। यह 0.74 सेकेंड में ओपन हो जाता है। रियर कैमरा की बात करें तो स्मार्टफोन में ड्यूल रियर कैमरा मौजूद होगा। इसका प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल और दूसरा 2 मेगापिक्सल का होगा। इसके कैमरे में AI पोट्रेट मोड और AI सीन डिटेक्शन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें अल्ट्रा क्लियर नाइट व्यू 2.0 फीचर दिया गया है। इस स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 1599 चीनी युआन यानी करीब 16,100 रुपये है। इसके दूसरे वैरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 1899 चीनी युआन यानी करीब 19,100 रुपये है। वहीं, तीसरा वैरिएंट 8 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज वैरिएंट के साथ आता है जिसकी कीमत 2299 चीनी युआन यानी करीब 23,200 रुपये है। इसकी सेल 1 जून से शुरु होगी।






क्योंकि इसमें 6.5 इंच की फुलएचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है जिसका रिजोल्यूशन 2340X1440 पिक्सल का है। इसमे Qualcomm का 2.5 गीगाहर्टज वाला Snapdragon 710 प्रोसेसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में अपर्चर एफ/1.8 के साथ 16 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड सेंसर और अपर्चर एफ/2.2 के साथ 2 मेगापिक्सल के ड्यूल रियर फिक्स्ड फोकस डेप्थ कैमरे दिए गए हैं। इसके फ्रंट में एलईडी फ्लैश और प्रो लाइटिंग मोड व अपर्चर एफ/2.0 के साथ 16 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस फ्रंट कैमरा सेंसर दिया गया है।
इस स्मार्टफोन को पाॅवर सप्लाई देने के लिए 3700 एमएएच की दमदार बैटरी का उपयोग किया गया है। मल्टीटास्किंग के लिए 8 जीबी रैम मौजूद है। इस स्मार्टफोन की स्टोरेज 256 जीबी है जिसे 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है। स्मार्टफोन में एक अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के अलावा, डुअल सिम स्लॉट भी दिया गया है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में एंड्रॉइड वन ऑपरेटिंग सिस्टम का सपोर्ट भी दिया गया है।

No comments