देशभक्ति के अटूट जज्बे के साथ देश भर में मनाया जाएगा इस बार भाई बहन के प्यार का त्यौहार रक्षाबंधन
15 अगस्त 2019 को इस बार देश भरमें भाई बहन के प्यार के त्योहार रक्षाबंधन मनाया जायेगा। सावन के महीने में भाई बहन के प्यार का त्यौहार रक्षाबंधन आता है। इस बार 2109 में रक्षाबंधन 15 अगस्त दिन गुरुवार के दिन मनाया जाएगा।
रक्षाबंधन के त्यौहार जब भी आता है बाजार में रौनक दिखाई देने लगती है। त्यौहार अपने आप में खुशियां लेकर आते हैं, और मन को उमंग और उत्साह से भर देते हैं। और ऐसे में यदि अपने जज्बातों को बयां करना हो तो अपने दिल की बात कह देनी चाहिए। दोस्तों, त्यौहार कुछ खास होते हैं, जो हमें एक दूसरे से आपस में मिलाते हैं।
रक्षाबंधन का त्यौहार गुरुवार को होने से इसका महत्व और भी ज्यादा पड़ गया है। इस दिन भद्रा नहीं है और ना ही किसी प्रकार का कोई ग्रहण है। इस वजह से इस रक्षाबंधन को काफी शुभ माना जा रहा है। इसके साथ ही यह शुभ संयोग और सौभाग्यशाली भी है।
कहा जाता है भद्रा में बहनें अपने भाइयों को राखी नहीं बांधती। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार यदि देखा जाए तो रावण की बहन ने भद्रा में उसे रक्षा सूत्र बांधा था। जिसके कारण रावण का अंत हो गया था।
इस बार राखी बांधने का मुहूर्त काफी लम्बे समय तक रहेगा। बहने सूर्योदय से सूर्यास्त तक भाइयों को राखी बांध सकती हैं।
राखी बांधने के बाद बहनें अपने भाइयों से जीवन पर्यंत्न रक्षा का वचन लेती है और एक दूसरे का साथ देने का वादा करती है।



No comments