2 बार की आईपीएल चैंपियन कोलकातानाईट राइडर्स को रोकना हो इस बार बहुत मुश्किल
दुनिया के दिग्गज खिलाड़ियों में शुमार ब्रैंडन मैकुलम 2020 से कोलकाता नाइट राइडर्स जोकि उनकी( पुरानी टीम) में वापसी करने जा रहे हैं।मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि वह एक बार फिर से आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम में शामिल होने वाले हैं ,लेकिन इस बार वह खिलाड़ी के तौर मैदान में चौके छक्के जड़ते हुए नजर नही आएंगे बल्कि कोच की भूमिका में मैदान ओर ड्रेसिंग रूम में kkr के साथ नजर आएंगे।
आईपीएल में ब्रैंडन मैकुलम साइमन कैटिच की जगह लेंगे। बता दें कि न्यूजीलैंड के कप्तान ब्रैंडन मैकुलम ने 2016 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था लेकिन वह दुनिया भर के विभिन्न टी-20 लीग में खेलते रहे। इसी में उन्होंने आईपीएल के सबसे बड़े मैच में 158 रन की धुआंधार पारी खेली थी, वह 5 सत्र तक केकेआर टीम के सदस्य रहे और इसी बीच 2009 में उन्होंने टीम की अगुवाई भी की थी।
ब्रैंडन मैकुलम ग्लोबल T20 कनाडा के समाप्त होने के बाद ही क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लेंगे। आपको बता दें कि 37 वर्ष के इस खिलाड़ी ने 108 टेस्ट मैच में 6453 रन बनाए हैं, जिसमें 12 शतक भी शामिल है। अगर सर्वाधिक रनों की बात करें तो उनका स्कोर 302 रहा है। इसके अलावा उन्होंने 260 वनडे में 6083 रन बनाए हैं। अगर T-20 फॉर्मेट की बात की जाए उन्होंने 71 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 2140 रन बनाए।


No comments