Breaking News

अगर किस्मत देती साथ तो इस बार जरूर मिलता टीम इंडिया में इस स्टार प्लेयर को मौका


आजकल टीम इंडिया से बाहर चल रहे दिग्गज बल्लेबाज सुरेश रैना ने अपनी घुटने की सर्जरी करा ली है। वह पिछले कुछ महीनों से घुटने की चोट की समस्या से जूझ रहे थे। इस बात की जानकारी बीसीसीआई ने अपने टि्वटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए दी और उन्होंने सुरेश रैना की तस्वीर भी शेयर की।






सुरेश रैना ने कराई घुटने की सर्जरी, ठीक होने में लगेगा इतना समय, सामने आई यह तस्वीर


बीसीसीआई ने ट्वीट करते हुए लिखा सुरेश रैना ने अपने घुटने की सर्जरी करा लि है। पिछले कुछ महीनों से वह अपने घुटनों में परेशानी महसूस कर रहे थे। सर्जरी पूरी तरह से सफल रही है और इसे ठीक होने में 4 से 6 हफ्ते का समय लगेगा।





इस सर्जरी के कारण सुरेश रैना आने वाले घरेलू सीजन में नहीं खेल पाएंगे। वह घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश की रणजी टीम की तरफ से खेलते हैं। इसके अलावा वह आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा है। वह धोनी के काफी करीबी माने जाते हैं और वह चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के महत्वपूर्ण सदस्य हैं। इसके अलावा सुरेश रैना को मिस्टर आईपीएल के नाम से भी जाना जाता है।




वह काफी समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। आखरी बार रैना पिछले साल जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मैच खेलते हुए नजर आए थे। उन्होंने भारत के लिए 18 टेस्ट 226 वनडे और 78 टी-20 मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

No comments