Breaking News

2 अक्टूबर को बड़े पर्दे दुनिया के सामने होगी सिद्धार्थमल्होत्रा ओर इस टॉप अभिनेत्री की जोड़ी


इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म जबरिया जोड़ी को लेकर काफी चर्चा में है. लेकिन आप लोगों को बता दे कि जबरिया जोड़ी के अलावा भी सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी आने वाली कई फिल्मों में व्यस्त हैं. इसलिए आज हम आप लोगों को सिद्धार्थ मल्होत्रा की आने वाली एक शानदार फिल्म मरजावां के बारे में बताने जा रहे हैं जो काफी समय से चर्चा में हैं. तो आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में।


जानकारी के लिए आप लोगों को बता दें कि मिलाप जावेरी के निर्देशन और भूषण कुमार के निर्माण में बन रही यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म बताई जा रही है जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ रितेश देशमुख, तारा सुतारिया और रकुल प्रीत सिंह भी एक अहम किरदार में नजर आने वाली है. यह फिल्म अपनी शानदार कहानी और बड़ी स्टारकास्ट की वजह से काफी चर्चा में है. इसलिए दर्शक इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं।



इस फिल्म को सिद्धार्थ मल्होत्रा के करियर में बन रही अब तक की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म बताया जा रहा है. क्योंकि इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा जबरदस्त एक्शन करते हुए दिखाई देने वाले हैं. वही सबसे खास बात यह भी है कि इस फिल्म के दोबारा सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म एक विलेन के बाद एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं. इस फिल्म को 2 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा।



No comments