नैन मटक्का ओर वे इंतहा महोब्बत से मशहूर हो गयी बॉलीवुड की ये जोड़ी
अगर बॉलीवुड इंडस्ट्री के छोटे पर्दे की सबसे फेमस कपल्स की बात की जाए तो दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया का नाम सबसे ऊपर आता है। बॉलीवुड में छोटे पर्दे की अभिनेत्री दिव्यांका ने टीवी के बड़े स्मार्टलूक्स और हैंडसम अभिनेता विवेक दहिया से 2016 में शादी की है। दिव्यांका और विवेक एक दूसरे से बेइन्तहा मोहब्बत करते हैं। आज सभी लोग विवेक को दिव्यंका के पति के रूप में जानते लेकिन क्या आपको पता है कि विवेक से पहले दिव्यांका की जिंदगी में कौन था।
विवेक दहिया के साथ शादी के रिश्ते में बंध चुकी दिव्यांका त्रिपाठी कभी एक मशहूर टीवी अभिनेता के प्यार में अंधी हो चुकी थीं। उनका पहला प्यार टीवी के जाने माने अभिनेता शरद मल्होत्रा थे। ‘भारत का वीर पुत्र महाराणा प्रताप’ और ‘कसम तेरे प्यार’ की जैसे टीवी सीरियलों के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता शरद मल्होत्रा के साथ इस खूबसूरत अभिनेत्री का अफेयर लंबे समय तक चला।
दिव्यांका ने साल 2006 में टीवी सीरियल ‘बनूंगी मैं तेरी दुल्हन’ में काम किया था। इस सीरियल की मुख्य अभिनेत्री दिव्यांका और मुख्य अभिनेता शरद मल्होत्रा थे। इस शो में काम करने के दौरान ही शरद मल्होत्रा के साथ दिव्यांका दिल लगा बैठी थी। धीरे धीरे शरद और दिव्यांका एक दूसरे से बेइन्तहा मोहब्बत करने लगे। इनका रिश्ता एक नया मोड़ ले चुका था। ये रिश्ता और आगे तक भी जा सकता था लेकिन 2014 से पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया। उनकी प्रेम कहानी अधूरी रह गई।



No comments