Breaking News

कच्ची उम्र में पृथ्वी शाह का ये फैसला कही उनके कैरियर पर न पड़ जाए भारी


इडियन टीम के ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ पर प्रतिबंधित ड्रग के सेवन के कारण 8 महीने का बैन लगा है। दाएं हाथ के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने अनजाने में प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन किया, जो आमतौर पर कफ सिरप में पाया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार युवा बल्लेबाज शॉ इस प्रतिबंध के बाद तनाव में आ गए हैं और डिप्रेशन से उबरने के लिए इंग्लैंड चले गए हैं।





बता दें कि पृथ्वी शॉ ने अपने निलंबन को स्वीकार करते हुए टि्वटर पर लिखा था- वह मजबूती के साथ इससे बाहर आएंगे। पृथ्वी शॉ ने ट्वीट किया, 'मैं पूरी ईमानदारी के साथ इस फैसले को स्वीकार करता हूं। मै अभी पिछले टूर्नामेंट में लगी चोट से उबर रहा हूं और इस खबर ने मुझे झकझोर दिया है। मुझे इस प्रतिबंध को सबक के तौर पर लेना होगा और उम्मीद है कि यह अन्य खिलाड़ियों के लिए भी सन्देश होगा। हम खिलाड़ियों को बीमार होने पर किसी भी दवा को लेने में बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है।



सूत्रोंके  मुताबिक पृथ्‍वी शॉ इस मामले से काफी परेशान हुए और वह इस विवाद से दूर रहने के कारण अपने खर्चे पर इंग्‍लैंड चले गए। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि युवा बल्‍लेबाज डिप्रेशन में चले गए और जब तक बैन नहीं खत्‍म हो जाता, वह इस विवाद से दूर रहना चाहते हैं। शॉ का बैन नवंबर में समाप्‍त होगा, जिसके बाद वह भारतीय टीम में चयनित होने के लिए उपलब्‍ध रहेंगे और यह देखना होगा कि वह राष्‍ट्रीय टीम में वापसी करने में सफल होते है या नहीं।




फिजियो तोमर ने बताया, 'एक बार पृथ्वी शॉ उनके पास आए और कहा कि वह अच्छा महसूस नहीं कर रहे हैं तो मैंने उन्हें आराम की सलाह दी थी। लेकिन कभी भी उन्होंने ये नहीं कि उन्हें खांसी या जुकाम है।' पृथ्वी शॉ को डोप टेस्ट पॉजिटिव पाए जाने के बाद आठ महीने के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है।

No comments