आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए करें इन घरेलू चीजों का इस्तेमाल
आजकल ऑफिस जॉब में कंप्यूटर पर लगातार काम करने के कारण कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
लेकिन इसमें सबसे जरुरी और नाजुक है आपकी ऑंखें। इससे आपकी आँखें कमजोर हो जाती है और धीरे-धीरे कम दिखाई देने लगता है। आज हम आपको इसके कई उपाय बताने जा रहे है।
रोशनी बढ़ाने के उपाय:
# पांव के तलवों की रोजाना मालिश करने से भी आंखों की रोशनी बढ़ती है। इसके लिए नारियल तेल या तिल का तेल फायदेमंद होता है।
# त्रिफला के क्वाथ से रोजाना आंखों को धोने से नेत्र रोग दूर होते है। त्रिफला क्वाथ को शहद या घी के साथ लेने से भी नेत्र रोगों में लाभ होता है। त्रिफला चूर्ण को एक भाग घी व तीन भाग शहद के साथ लेने से लाभ होता है।
# रतौंधी यानी रात के अंधेपन के लिए अगस्त्य वृक्ष के फूल उपयोगी होते हैं। इन फूलों को पानी में भिगो दें कुछ देर बाद इन्हें मसलकर बंद आंखों पर रखें।
# दूध में पका हुआ अन्न आंखों के लिए लाभकारी होता है। ठंडी खीर में शहद मिलाकर सुबह-सुबह खाने से आंखों की रोशनी दुरूस्त रहती है।
No comments