इस मंदिर में चढ़ाया जाता है इंसान के निजी अंग का डमी मॉडल,आप भी जानिए क्या है मान्यता
हमारे भारतवर्ष मे मंदिरों को बहुत पवित्र स्थान माना जाता है। जिसके चलते इंसान वहां जाने से पहले पूरी तरह साफ व शुद्ध मन से जाता है।लेकिन अगर हम विदेशों के मंदिरों की बात करे तो वहां बहुत कुछ ऐसा होता है जो अपनी सोच से भी परे है। आज आपको एक ऐसे ही अजीबोगरीब मंदिर के बार में बता रहे है। जिसके बारे में जानकर आप चौंक जाएंगे।
मंदिर में चढ़ाया जाता है निजी अंग
दरअसल एक मंदिर बैंकॉक मे हैं। जो ख्लोंग स्यान नदी के किनारे बना हुआ है। यहां पर स्थित चाओ माई को प्रजनन शक्ति की देवी माना जाता है। जहां लोग चढ़ावे के रूप में लकड़ी के बने छोटे बड़े लिंग भेंट चढ़ाते हैं। इस मंदिर में भोग के लिए कोई प्रसाद नहीं चढ़ाया जाता है बल्कि यहा पर इंसान की मनोकामना पूरी होनें पर लकड़ी का लिंग चढ़ाया जाता है।
जानिए क्या है इसकी मान्यता:
यहां के लोगों का कहना है कि ऐसा करने से देवी प्रसन्न होती है और इंसान को प्रजनन शक्ति का वरदान देती है। जहां पर पूर्वी एशिया के कई देशों सहित थाईलैंड से श्रद्दालु आते हैं। और अपने लिए प्रजनन शक्ति की प्रार्थना करते हैं। इतना ही नहीं कहा जाता है कि यहा पर लिंग चढ़ाने के बाद महिलाओं को संतान सुख मिलता है।
Post Comment
No comments