Breaking News

OMG!! मुर्गी ने अंडे के बजाय सीधा चूजे को दिया जन्म, देखकर लोगों के उड़े होश आप भी जानिए

 यह दुनिया बहुत विचित्र है यहां कुछ भी हो सकता है। कई बार हमें ऐसी खबरे सुनने को मिलती है जिन्हें सुनकर उन पर विश्वास करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे ही ओडिशा के नुआपाड़ा जिले के कोमना प्रखंड के इच्छापुर गांव में ऐसी घटना घटी कि मुर्गी ने अंडे नहीं बल्कि सीधे चूजे जन्म दिए। इलाके के लोग इस घटना के बारे में जानकर हैरान रह गए।

मुर्गी ने चूजे को दिया जन्म

इच्छापुर गांव के निवासी अंबिका माझी की मुर्गी ने चूजे को जन्म दिया था। इससे पहले मुर्गी नौ अंडे दे चुकी थी। कुछ देर बाद उसने एक चूजे को जन्म दिया था। अंबिका माझी ने बताया था कि अंडे देने के बाद मुर्गी कुछ दूर जाकर बैठ गई थी। कुछ समय बाद जब वह मुर्गी के पास गया और उसने देखा कि मुर्गी ने एक चूजे को जन्म दिया था।

अंबिका माझी ने बताया था कि मुर्गी बहुत देर से एक ही जगह पर बैठी थी। उन्होंने आसपास जाकर देखा था कि कहीं कोई अंडा फूटा तो नहीं है। लेकिन  ऐसा कुछ नहीं था। चूजा दस मिनट तक जिंदा रहा था, हालांकि बाद में वह मर गया था लेकिन मुर्गी को कुछ नहीं हुआ था।

चिकित्सा अधिकारी भी हैरान:

इससे जिले के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी भी हैरान है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने अंदेशा जताया कि संभवत: मुर्गी के प्रजनन तंत्र में एक ऐसा अंडा विकसित हो गया हो, जिसने चूजे का आकार ले लिया हो। इससे अंडे के बाहर आने की बजाय चूजा पैदा हुआ।


No comments