अपने दिन की शुरूआत करें इन खास हेल्थ ड्रिंक्स से, दिनभर रहेंगे तरोताज़ा
अकसर लोगों से ये शिकायत सुनने को मिलती है कि अच्छी नींद लेने के बाद भी सुबह उठने पर वो तरोताज़ा महसूस नहीं करते. ऐसे में सारा दिन आलस में बीतता है और किसी काम को करने में भी मन नहीं लगता. आपकी इस परेशानी को हल कर सकती हैं कुछ हेल्थ ड्रिंक्स. इन्हें रोज़ाना सुबह पीने से दिनभर आप एनर्जेटिक महसूस करेंगे.
1.आंवला जूस - रोज़ सुबह खाली पेट आंवले का जूस पीने से बॉडी डिटॉक्स होती है. ये आपका मेटाबोलिक रेट बढ़ाता है और आप पूरा दिन तरोताज़ा महसूस करते हैं. साथ ही रोग-प्रतिरोधात्मक क्षमता भी बढ़ती है
2.नींबू पानी - अगर आप सुबह की शुरुआत नींबू पानी से करते हैं, तो शरीर पूरा दिन तरोताज़ा रहता है. नींबू में मौजूद विटामिन सी और दूसरे एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं.
3.एलोवेरा जूस - सुबह एलोवेरा जूस पीने से शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं. इसमें पानी की मात्रा बहुत ज़्यादा होती, ये बॉडी को हाइड्रेट रखता है. इसमें मौजूद एंटी इन्फ़्लेमेटरी तत्व दर्द और थकान दूर रखते हैं
4.नारियल पानी - इसमें बहुत से न्यूट्रिएंट, मिनरल्स और पाए जाते हैं. ये आपकी ऊर्जा का स्तर बढ़ाने में मदद करते हैं. दिन की शुरुआत नारियल पानी से करने पर आप पूरा दिन एनर्जेटिक रहते हैं. बस इस बात का ख़्याल रहे कि इसमें कुछ और चीज़ न मिलाएं.
5.वेजिटेबल जूस - दिन की शुरुआत वेज़िटेबल जूस से करें, ख़ासतौर पर पत्तेदार सब्ज़ियां जैसे पालक. ये एनर्जी लेवल को बढ़ाकर थकान को दूर करती हैं
No comments