सोशल मीडिया नेटवर्क (WhatsApp) यूज़ करने बालो के लिए आई अच्छी खबर अब नही होगा ऐसा
टेक्नोलॉजी :- आज का युग डिजिटल युग है और आजकल अधिकतर लोग मोबाइल फ़ोन का उपयोग करते है जिससे वह सोशल मीडिया से जुड़ा रहता है। सोशल मीडिया के बहुत से प्लेटफॉर्म है जिसमे WhatsApp का सबसे अधिक उपयोग किया जाता है। WhatsApp भी अपने उपयोगकर्ताओं का ध्यान रखता है और समय समय पर उनकी जरुरत के अनुसार इसके फीचर्स में बदलाव करता रहता है। लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी स्टोरेज से होती है।
WhatsApp पर आने वाले मैसज से फ़ोन का स्टोरज फुल होने लगता है जिससे उन्हें बार बार डिलीट करना पड़ता है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि WhatsApp एक ऐसा फीचर ला रहा है जिससे मैसज पढ़ने के बाद ऑटोमेटिकली डिलीट हो जायेगा।
जानकारी के अनुसार वॉट्सऐप ‘Delete Message’ नाम के फीचर पर काम कर रहा है, जिसे फिलहाल बीटा यूज़र्स इस्तेमाल कर सकते हैं. कुछ समय पहले आई रिपोर्ट में बताया गया था कि वॉट्सऐप ‘Disappearing Messeage’ फीचर लाने की तैयारी में है।
वहीं अब बताया जा रहा है कि इसी फीचर को अब वॉट्सऐप Delete Message के नाम से ला रहा है. इस फीचर की टेस्टिंग 2.19.348 बीटा वर्जन पर हो रही है.अब आप सोच रहे होंगे कि वॉट्सऐप में मैसेज को डिलीट करने का फीचर तो पहले भी था. इस फीचर के रोलआउट होने के बाद यूज़र अपने Group Settings में जाकर ‘Delete Messages’ का ऑप्शन सेलेक्ट कर सकते हैं. इसे सेलेक्ट करने पर उन्हें On और Off के साथ टाइम सेट करने का भी ऑप्शन दिखेगा।
आपको बता दे इस फीचर में टाइम के पांच ऑप्शन हैं, पहला 1 घंटा, दूसरा 1 दिन, 1 हफ्ता, 1 महीना और 1 साल. तो अगर आप 1 घंटा चुनते हैं तो सेंड किया हुआ मैसेज अपने आप 1 घंटे के बाद डिलीट हो जाएगा.



No comments