Breaking News

विद्या बालन ने इंस्टाग्राम पर शेयर की अपनी नई फिल्म की तस्वीर

विद्या बालन (Vidya Balan As Producer)अपने एक्टिंग के साथ साथ प्रोड्यूसर में एंट्री कर चुकी हैं. विद्या (Vidya Balan Short Film Natkhat) ने नटखट नाम की शॉर्ट फ़िल्म से अपने प्रोड्यूस की शुरूआत की है, जिसका फ़र्स्ट लुक उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया. विद्या इस फ़िल्म को प्रोड्यूस करने के साथ लीड भूमिका भी निभा रही हैं।


विद्या ने एक साक्षात्कार के दौरान इस फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा- इस फ़िल्म को बनाने का मुख्य उद्देश्य यह है, ये आज के समय की मांग है. यह बच्चों के शुरुआती वर्षों में लैंगिक समानता की सम्मान के बारे में बात करती है. उन्हें ऐसे विचारों से बचाया जा सके, जो समाज में अंदर तक बैठे हुए हैं व जहां हानिकारक पुरुषत्व को सेलिब्रेट किया जाता है.।



विद्या अक्सर सामाजिक मुद्दों पर खुलकर बोलती रही हैं. लॉकडाउन के दौरान विद्या ने घरेलू हिंसा का मामला सोशल मीडिया के ज़रिए ज़ोरशोर से उठाया था. कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की मदद के लिए आई फॉर इंडिया कैंपेन के तहत फेसबुक पर लाइव फंडरेज़र कॉन्सर्ट का आयोजन किया गया था, 

No comments