Breaking News

ऑस्ट्रेलिया के बाद अब आएगी कीवियों की शामत न्यूजीलैंड को उसी के घर मे मात देने को बेताब टीम इंडिया


भारत बनाम न्यूजीलैंड T20 सीरीज जल्दी ही शुरू होगी। इस सीरीज का पहला मुकाबला 24 तारीख को शुरू होगा और यह मुकाबला न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में खेला जाएगा।




भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी वनडे सीरीज जीत चुकी है और यह उनके लिए काफी बड़ी जीत है और भारत इस जीत को बरकरार रखना चाहेगी। आगे न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 सीरीज भी जीतना चाहेगी।



भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला T20 मुकाबला न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में खेला जाएगा, यह भारत में बात की जाए तो दोपहर के 12:20 बजे से प्रसारित होना चालू हो जाएगा।


न्यूजीलैंड के खिलाफ पूरा कार्यक्रम



न्यूजीलैंड के खिलाफ पूरा कार्यक्रम की बात की जाए तो, यहां पर भारत सबसे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 सीरीज खेलेगा जो कि पांच मैचों की सीरीज होगी। उसके बाद भारतीय टीम तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी तथा अंत में दो टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेली जानी है।

संभावित भारतीय एकादश




संभावित भारतीय एकादश: रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, लोकेश राहुल, मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, यजुवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह

No comments