Breaking News

हिट स्ट्रोक से बचें और इस भीषण गर्मी में पानी को रखे चिल्ड , अपनाये घेरलू तरीके

दोस्तो जैसा कि आप जानते ही हैं कि गर्मियों में शायद ही कोई हो जो बाहर जाते वक्त अपने साथ पानी व पानी  की बोतल न लेकर जाए। जहां कोरोना महामारी में बाहर का पानी पीने से बचें। ऐसे हालातों में घर का पानी पीना ही बेहतर है। वहीं कुछ लोग गर्मिोयों में ऑफिस, स्कूल, कॉलेज ठंडा पानी पीने ले जाने के लिए एक दिन पहले ही फ्रीजर में बोतल रख देते हैं, जिससे उनकी बोतल की पानी ठंडा रहे। वहीं तेज गर्मी के कारण ऐसा होना मुश्किल होता है। इसी बीच आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप लंबे समय तक बॉटल में ठंडा पानी कैसे रख सकते हैं।




पानी को ठंडा रखने के लिए अपनाये यह तरीका
आप हर रात अपनी प्लास्टिक की बोतल को आधे से भी थोड़ा कम भरें। फ्रीजर में रखने से पहले उसमें सूप बाउल के साथ मिलने वाला चम्मच उल्टा करके रख दें।

अब पानी वाली बोतल को ढक्कन की तरफ उस चम्मच पर लेटा दें।

बोतल की गर्दन चम्मच के ऊपर होनी चाहिए। ध्यान रहे बोतल फिसल न जाए, उसे सही ढंग से टिकाकर रखें।

No comments