आजकल की बिजी लाइफस्टाइल में इस तरह रखें अपनी आंखो का ख्याल
आज की लाइफस्टाइल को देखते हुए लंबे समय तक लैपटॉप, कंप्यूटर स्क्रीन के सामने बैठकर काम करने की वजह से आंखों में जलन धुंधलापन और सिरदर्द जैसी परेशानियां आम हो गई है, लेकिन इन्हें लंबे समय तक नजरअंदाज करना खतरनाक भी हो सकता है। आइए जानते है कुछ खास टिप्स जिन्हें अपनाकर आप आपनी आंखों की सही तरीके से देखभाल और उन्हें तनाव रहित यानी स्ट्रेस से दूर रख सकते हैं।
1.अपनी पलकों को झपकाते रहें तीन से चार सैकंड में ब्लिंक करने से आंखों का तनाव दूर हो सकता है। यदि आप बहुत देर तक लेपटॉप पर काम करते है या मोबाइल का इस्तेमाल करते है, तो ये ब्लिंक जरूर करें। अपनी आंखों की नियमित जांच करवाते रहें।
अपनी आंखों को सुबह-सुबह ठंडे पानी से धोएं।
2.लंबे समय तक स्क्रीन पर काम करने के बाद हमारी आंखें थक जाती है, इसके लिए जरूरी है, आंखों को रिलैक्स करना। आप आंखों को रिलैक्स करने के लिए पामिंग कर सकते है। इसके लिए दोनों हथेलियों को 10-15 मिनट धीरे-धीरे रगड़ें और आंखों पर रखें। गर्म हथेलियों को सीधे ही आईबॉल पर ना रखकर उसके चारों तरफ रब करें।
3.बीच-बीच में 15 से 20 मिनट का ब्रेक लेते रहें। यह आपकी आंखों के लिए बहुत जरूरी है। ज्यादा देर तक स्क्रीन के सामने बैठकर काम करने की वजह से आपकी आंखों में जलन, सरदर्द जैसी समस्या हो सकती है, इसलिए बीच-बीच में ब्रेक जरूर लें।
4.सुबह सोकर उठने के बाद मुंह में पानी भर लें। अब अपनी आंखों को दाएं फिर बाएं घुमाएं। और आंखों में पानी छिड़के और मुंह के पानी को निकाल दें। ऐसा एक से दो बार करें।
5.आंखों को सूरज की पराबैंगनी किरणों से बचा कर रखें इसके लिए धूप का चश्मा पहनें। खतरनाक कार्य के दौरान सुरक्षा चश्मा या सुरक्षात्मक चश्में का उपयोग करें।
6.अपनी आंखों का पूरा ख्याल रखें पौष्टिक आहार का सेवन करें। अपनी डाइट में हरी सब्जियों एंव फलों को शामिल करें। धूम्रपान से दूर रहें। यह आपकी आंखों के लिए बहुत हानिकारक है।
7.इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का लंबे समय तक इस्तेमाल आपकी विजुअल क्षमताओं पर भारी पड़ सकता है। इनका ज्यादा प्रयोग आपकी आंखों की रोशनी पर बहुत बुरा प्रभाव डालता है और इसका असर हमारे जीवन पर भी काफी पड़ता है, जैसे देखने में दिक्कत के कारण ड्राइविंग का जोखिम चिंता का कारण हो सकता है। इस समस्या से निजात पाने के लिए आप कुछ बदलाव कर सकते हैं, जैसे कम्प्यूटर स्क्रीन के सामने बहुत लंबे समय के लिए न बैठें और बीच-बीच में थोड़ा ब्रेक जरूर लें।
No comments