Breaking News

जानिए तिल के हैरान करने वाले बेहतरीन सेहत लाभ


सामान्य तौर पर तिल के बीज तीन रंगों के होते हैं- सफेद, काले और भूरे। कई औषधीय गुणों से भरपूर इस तिल का प्रयोग कई प्रकार से किया जा सकता है। इसके सेवन से कई रोगों को दूर रख सकता है। यही नहीं इस तिल से बनाए गए तेल का प्रयोग त्वचा और बालों के लिए किया जा सकता है।

1.हृदय संबंधी रोग में फायदेमंद - जब शरीर में कोलेस्ट्रोल की मात्रा बढ़ जाती है, तो हृदय संबंधी रोग होने का खतरा बढ़ जाता है। इस लिहाज से स्वस्थ हृदय के लिए के लिए तिल के बीज का सेवन लाभदायक हो सकता है। तिल के बीज में सेसमोल नामक कंपाउंड होता है, जिसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रभाव होता है। साथ ही तिल के बीज में एंटी-एथेरोजेनिक गुण भी होता है, जिससे यह हृदय को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है.

2. हड्डियों को मजबूत बनाए - तिल के बीज में पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड (PUFA) होता है, जो एस्ट्रोजन हार्मोन की कमी से होने वाले ओस्टियोपोरोसिस की समस्या को ठीक कर सकता है। इसके अलावा, तिल के तेल से बनने वाले पेस्ट में कैल्शियम होता है। इस लिहाज से यह हड्डियों को मजबूत बाना सकता है

3. उच्च एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर - तिल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट बेहद लाभकारी होते हैं। दरअसल, फ्री रेडिकल्स शरीर के स्वस्थ सेल के साथ मिलकर शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में तिल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स को खत्म करके शरीर को बीमारी से बचाने में मदद कर सकते हैं।

4. आंखों के लिए लाभकारी - तिल आंखों के लिए भी बेहद फायदेमंद साबित होता है। एनसीबीआई की ओर से उपलब्ध रिसर्च पेपर के अनुसार, तिल में एंटीबैक्टीरियल गुण होता है, जो आंखों की रोशनी को कुछ हद तक ठीक कर सकता है

5.रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए - स्वस्थ रहने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता का बेहतर रहना जरूरी है। प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के लिए तिल का इस्तेमाल किया जा सकता है। तिल में इम्यूनोमॉड्यूलेटरी प्रभाव पाया जाता है, जो प्रतिरोधक क्षमता पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।

No comments