Breaking News

आखिर थोड़ी ठंड बढ़ने से ही क्यों कांपने अपने लगता है महिलाओं का बदन जानिए वजह


अक्सर महिलाओं को ठंड ज्यादा लगती है लेकिन क्यों लगती है यह कारण हम नहीं जानते है आज हम यही जानने की कोशिश करेंगे कि ऐसा क्यों होता है। महिलाओं को अमूमन ज्यादा ठंड लगती है, क्योंकि उनकी शारीरिक बनावट ही कुछ इस तरह की होती है। ये बात तमाम रिसर्च और शोध से साबित हुई है कि महिलाओं को ठंड की अनुभूति पुरुषों की तुलना में ज्‍यादा होती है।

महिलाओं को लगती है ज्यादा ठंड

महिलाओं का नाजुक शरीर ठंड को ज्यादा महसूस करता है। महिलाओं में वसा यानि बॉडी फैट अधिक होता है जो उनके शरीर में गरमाहट बनाये रखने में मदद करता है, लेकिन जो महिलायें ऑफिस वर्क करती हैं और उनका मूवमेंट कम होता है तो उनका मेटाबोलिक रेट मर्दों से 35 फीसदी कम हो जाता है। 

जिससे उनके शरीर में गर्मी कम पैदा होती है और उससे शरीर अंदर से ठंडा होने के कारण उन्‍हें ठंड ज्‍यादा लगने लगती है।

No comments