दुनिया की ये प्राकृतिक जगहें जितनी सुंदर है उससे ज्यादा है खतरनाक
1. इंडोनेशिया के कावा इज़ेन ज्वालामुखी की सल्फर की खान - इंडोनेशिया में कावा इज़ेन ज्वालामुखी आज भी सक्रिय है. इस ज्वालामुखी में सल्फ्यूरिक एसिड की झील है. इस 2600 मीटर ऊंचे ज्वालामुखी पर लोग चढ़ कर जाते हैं, फिर 200 मीटर नीचे ज्वालामुखी में सल्फर लेने के लिए उतरते हैं. ये सब बिना किसी सुरक्षा के किया जाता है
2. इलहा दा क्यूइमादा ग्रांडे (द स्नेक आइलैंड), ब्राजील - ब्राज़ीज का ये द्वीप ज़हरीले सांपों से भरा है. जीव वैज्ञानिकों का कहना है कि यहां आप कभी भी मौत से 3 मीटर से ज़्यादा दूर नहीं रह सकते.
3. जैकब्स बेल, टेक्सास - टेक्सास का Jacob’s Well एक सुरंग का खुला हुआ छोर है, जो करीब 12 फ़ीट चौड़ा है. ये 30 फीट गहरा है और सीधे ज़मीन के अंदर से जा रही वॉलर स्पलाई सिस्टम से मिल जाता है. इस भूल भुलैया जैसी सुरंग में अब तक 8 गोताखोर अपनी जान गवां चुके हैं
4. एर्टा एले, इथियोपिया - इथियोपिया का एर्टा एले ज्वालामुखी रेगिस्तान के बीचोंबीच है और चारों तरफ़ सल्फ़र के गड्ढों से भरा रहता है. यहां के लोगों के मुताबिक ये बाहरी लोगों के आने से एक्टिव होता है और इसके तापमान से कोई नहीं बचता.
5. डोर टू हेल, डर्वीज़, तुर्कमेनिस्तान - साल 1971 में सोवियत के एक भूवैज्ञानिक को डर्वीज़ में एक गुफ़ा मिली. यहां कई प्राकृतिक गैस मौजूद थीं. यहां ड्रिलिंग के दौरान गहरा गड्ढा हो गया, जिसकी चौड़ाई 70 मीटर थी. ज़हरीली गैस फैलने से रोकने के लिए तय किया गया कि उसे आग लगा दें. वैज्ञानिकों को लगा था कि वो आग कुछ दिन में बुझ जाएगी, लेकिन वो आज भी जल रही है. अब उसे लोग 'The Door to Hell' कहते हैं
No comments