Breaking News

जानिए त्वचा और बालों के लिए कितना फायदेमंद है पुदीना


क्या आप जानते हैं कि पुदीना सिर्फ़ हमारी हेल्थ के लिये ही फ़ायदेमंद नहीं होता, बल्कि ये सौंदर्य बढ़ाने के काम भी आता है. पुदीने का इस्तेमाल स्किन और ख़ूबसूरत बालों के लिये भी काफ़ी फ़ायदेमंद है. आइये जानते हैं पुदीना हमारे किस-किस काम आ सकता है-

1.धूल-मिट्टी से हमारा चेहरा डल पड़ जाता है. चेहरे की गंदगी हटाने के लिये गुलाबजल, पुदीना और हल्दी का मिश्रण बना कर चेहरे पर लगायें. इससे आपकी स्किन साफ़-सुथरी और चमकती हुई दिखाई देगी.

2.अगर स्किन में किसी तरह की एलर्जी या Itching हो रही है, तो पुदीने को अच्छी तरह Blend करके उसे फ़ेस पर लगायें. स्किन प्रॉब्लम से छुटकारा मिलेगा

3.गर्म पानी में पुदीने को अच्छी तरह उबाल लें. इसके बाद इसे चेहरे पर लगायें. कुछ ही दिनों में चमकती हुई स्किन मिलेगी.

4.उबले हुए पानी में मुट्ठीभर पुदीना मिलायें. फिर इसमें हल्दी मिला कर पेस्ट से चेहरे पर स्क्रब करें, सारे ब्लैकहेड्स गायब हो जायेंगे.

5.अगर बाल झड़ रहे हैं, तो पुदीने को पानी में उबालें और ठंडा होने पर इससे बालों में मसाज करें. इस मिश्रण को कुछ देर के लिये पानी में लगा रहने दें, फिर इसे नॉर्मल पानी से धो लें

No comments