Breaking News

इस तरह के डाइट प्लान से व्रत में भी रखे वजन पर नियंत्रण


कई बार व्रत के दौरान हम ऐसी डाइट ले लेते है। जिस कारण आप वेट लॉस करने की जगह अपना वजन बढ़ा लेते है। तो इसलिए वेट लॉस जर्नी में आपको कुछ बातों का ख्याल रखना बहुत जरूरी हैं। आइए जानें कैसे आप व्रत रखते हुए वेट को आसानी से कम कर सकते है।

1.ड्राई फ्रूट का सेवन करें जैसे बादाम, अखरोट, खजूर, अंजीर आदि को अपनी डाइट में शामिल करें। यह आपको एनर्जी तो देगा ही साथ ही वेट लॉस के लिए भी बहुत काम आएंगे।

2.दूध और चीनी की चाय पीनें की जगह आप ग्रीन टी से दोस्ती करें। या तो आप ब्लैक टी भी पी सकते हैं। ये आपको फिट रखने में मदद करेगी। दही, छाछ,दूध को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

3.पुदीना और खीरा इन दोनों चीजों को अपनी डाइट में शामिल करें। पुदीने का पानी, खीरे का पानी खूब पीएं क्योंकि आपका ये तरीका पूरे शरीर को डिटॉक्स करेगा।

4.व्रत वाले चिप्स, पापड़ या आलू को फ्राई करके खाते हैं। तो भूल जाएं की आपका वेट लॉस हो पाएंगा। ये आपके वेट को बढ़ाएंगे। व्रत में आप तले की जगह भूनी चीजों को खाएं। सबूदाना खिचड़ी, उबले आलू, भूनी मूंगफली आप ले सकते है।

5.नवरात्रि में आप वेट लॉस करने के लिए प्रोटीन और फाइबर युक्त डाइट को शामिल करें। व्रत में आप ज्यादा से ज्यादा फाइबर लें। यदि आप फलहार ले रहे तो फल को छिलके सहित खाएं। प्रोटीन के लिए आप दही, पनीर जैसे डेयरी प्रोडक्ट को भी अपनी डाइट में शामिल करें।

No comments