Breaking News

VI ने अपने ग्राहकों को दी खुशखबरी, अब मात्र 351 रुपये में 56 दिन की वैलिडिटी के साथ मिलेगा 100GB डाटा

 वोडाफोन और आइडिया ने अपने नए ब्रांड वीआई के तहत देश में नया प्रीपेड डाटा प्‍लान लॉन्च किया है। नए प्रीपेड प्‍लान के तहत ग्राहकों को 351 रुपये में 56 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। इसके साथ ही इस प्‍लान में 100GB डेटा भी मिलेगा।  



वोडाफोन आइडिया के इस प्‍लान में ग्राहकों को असीमित डाटा यूसेज की छूट मिल रही है। कंपनी के मुताबिक, उसने ये नया प्‍लान कोरोना काल में स्‍टडीज फ्रॉम होम कर रहे स्‍टूडेंट्स, वर्क फ्रॉम होम कर रहे कर्मचारियों, महिलाओं व बच्‍चों के एंटरटेनमेंट को ध्‍यान में रखकर लॉन्‍च किया है। 

वोडाफोन आइडिया के एक प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी मौजूदा दौर में डिजिटल ग्राहकों की जरूरतों के मुताबिक प्‍लान पेश करने की लगातार कोशिश कर रही है। लॉकडाउन के बाद की दुनिया में ऑनलाइन काम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।  वीडियो कॉल से लेकर ऑनलाइन स्कूल, शो, ऑनलाइन वीडियो देखना लोगों की पसंद बन गया है।  

नए डेटा के साथ वीआई ने गीगानेट के लॉन्च का भी एलान किया है। कंपनी का दावा है कि भारत का सबसे बड़ा 4G नेटवर्क 5G आर्किटेक्चर के बहुत से सिद्धांतों पर विकसित है, जो बेहतर नेटवर्क उपलब्‍ध कराने में मदद करेंगे।  इससे यूट्यूब, नेटफ्लिक्स, डिजनी प्लस होटस्टार पर वीडियो देखते हुए या जूम, गूगल मीट या दूसरे ऐप्स पर वीडियो कॉल करते समय स्पीड बढ़ने की उम्मीद है।  

No comments