31 अक्टूबर तक बंद रहेंगे सभी स्कूल, शिक्षा मंत्री, लेकिन यूपी में दिन से खुलेगें स्कूल और कॉलेज
दिल्ली सरकार ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए शहर के सारे स्कूलों को 31 जुलाई तक बंद रखने का फैसला किया है। इसकी जानकारी दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने दी। उन्होंने बताया कि सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल 31 अक्टूबर तक बंद रहेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक, स्कूल बेशक बंद रहेंगे लेकिन ऑनलाइन के जरिए पढ़ाई जारी रहेगी।
यूपी में खुलेंगे स्कूल वहीं उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने स्कूल-कॉलेज को 15 अक्टूबर से चरणबद्ध तरीके से खोलने का फैसला लिया है। यूपी सरकार की गाइडलाइन के अनुसार यूपी में सभी स्कूल और शैक्षणिक संस्थान 15 अक्टूबर के बाद चरणबद्ध तरीके से खोले जा सकेंगे। स्वैच्छिक रूप से क्लास में शामिल होने वाले बच्चों को दी जा सकती है अनुमति। पैरेंट्स की लिखित सहमति से बच्चे स्कूल जा सकते हैं। स्कूल और शैक्षणिक संस्थानों को अलग से सावधानी गाइडलाइन जारी की जाएगी। ऑनलाइन शिक्षा को प्रोत्साहित करते हुए प्राथमिकता दी जाएगी।
मालूम हो कि राजधानी में कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं, इसके बावजूद बीते 24 घंटे में 2258 नए मरीज मिले और 34 की मौत हो गई। राहत की बात यह है कि लगातार तीसरे दिन संक्रमितों से ज्यादा संख्या ठीक होने वालों की रही है। वहीं 3440 रोगियों ने संक्रमण को मात दी है।

No comments