Breaking News

उत्तर प्रदेश में 15 अक्टूबर से स्कूल खोलने का आदेश, लेकिन दिल्ली के स्कूलों में अभी लटका रहेगा ताला



केंद्र सरकार के आदेश के मुताबिक़ उत्तर प्रदेश  में 15 अक्टूबर से स्कूल और कोचिंग खोले जा सकेंगे

उत्तर प्रदेश में अनलॉक 5 की गाइडलाइंस के मुताबिक 15 अक्टूबर से स्कूल और कोचिंग संस्थान खोले जा सकेंगे, लेकिन उसके लिए प्रशासन से मंजूरी लेना जरूरी होगा. छात्र स्कूल में अपने माता-पिता की लिखित सहमति के बाद ही स्कूल में उपस्थित हो सकते हैं. जिन स्कूलों को खोलने की अनुमति दी जाएगी, उन्हें शिक्षा विभाग के नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा| 

31 अक्टूबर तक बंद रहेंगे दिल्ली के सभी स्कूल


कोरोना संक्रमण को देखते हुए फिलहाल दिल्ली के सभी स्कूल 31 अक्टूबर तक बंद रहेंगे. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि एक अभिभावक होने के नाते वे परिस्थिति की गम्भीरता को समझते हैं. इस समय बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर कोई जोखिम लिया जाना उचित नहीं होगा| 

 

शिक्षा विभाग ने मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुसार, अपनी एक अहम बैठक में यह निर्णय लिया है कि दिल्ली में सभी पाबंदियां 31 अक्टूबर तक यथावत रहेंगी. इस कारण यहां राजधानी दिल्ली में फिलहाल स्कूल नहीं खुलेंगे. इससे पहले दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने 18 सितंबर को एक आदेश जारी किया था. इस आदेश में 5 अक्टूबर तक स्कूल बंद रखने को कहा गया था. दिल्ली सरकार ने स्कूलों के लिए जारी यह आदेश अब 31 अक्टूबर तक बढ़ा दिया है| 

दोस्तों केंद्र सरकार के इस फैसले से आप कितने सहमत है आप हमें कमेंट और फॉलो करके जरूर बताएं| 

No comments