Breaking News

लड़कियों के वारे में जाने कुछ अनसुने तथ्य जो हर बार करने से डरती हैं लड़कियां

आजकल आपको हर दूसरा लड़का ये दावा करते हुए मिल जाएगा की वो लड़कियों की रग-रग से वाकिफ़ है और आजकल की लड़कियों को बखूबी जानता है। लेकिन क्या वास्तव में ऐसा है? आज भी कई लड़कियां ऐसी हैं जिन्हें अगर आपने पहली बार मे समझने में भूल कर दी तो फिर शायद वो आपको दूसरा मौका न दें।



1. अधिकतर लड़कियां गलत और सही की पहचान करने में समय लेती हैं। इसके लिए वो हर बात को गहराई से सोचती है और इससे उनको किसी भी चीज के लिए पहल करने में समय लगता है। यदि ऐसे में कोई लड़की आपसे किसी चीज की पहल करें तो इस ओर अवश्य ध्यान दें।

2. लड़कियां धोखाधड़ी से डरती है, इसलिए वे जल्दबाजी में खुद को लड़को को समर्पित नही करती हैं। ऐसे में यदि वो खुद को आपके प्रति समर्पण का भाव दिखाए तो इसका पूरा सम्मान करें।

3. रिलेशन से जुड़ी बातों को लड़कियां कई बार बोलने की कोशिश तो करती हैं पर इस कारण रुक जाती हैं कि कहीं सामने वाला इसका गलत मतलब न निकाल ले। इसलिए आपकी जिम्मेदारी बनती है कि उन्हें बेहतर महसूस करवाएं।

4. यदि आप सोच रहें है कि बात की पहल पहले लड़की की तरफ से हो तो ऐसा शायद ही होगा। आप भी इतना इंतज़ार नही करना चाहेंगे क्योंकि बहुत कम बार ऐसा होता है जब लड़कियां इसकी पहल करती हैं।

5. आपके लिए लड़कियों का मात्र दोस्त होकर रहना भले ही मायने नही रखता हो किन्तु लड़कियों के लिए ये बहुत ही जरूरी चीज होती है। ऐसे में यदि कोई लड़की आपसे कहे कि वो आपकी सिर्फ दोस्त है, तो उसे पता चल गया है कि आप उसके बारे में कुछ सोच रहे हैं।

6. लड़कियां चाहती हैं कि आप उनके साथ समय बिताएं, टाइम पास करें और खूब मस्ती करें, पर वो खुद ऐसा कहती नही है। ऐसे में छोटी-छोटी बातों को नोटिस करने की जरूरत है।

7. हर लड़की का एक लाइफ सीक्रेट जरूर होता है। यदि आपको वो सीक्रेट सुनने को मिल जाता है तो अपने आपको भाग्यशाली मानकर चलें क्योंकि ऐसा बहुत ही कम होता है।

8. लड़कियों की बहुत सारी सहेलियां होती है और वो उनसे ढेर सारी बातें भी करती हैं। इतनी सारी लड़कियों को छोड़कर वो आपसे ही कोई महत्वपूर्ण बात करती है तो अपने आपको खुशकिस्मत ही समझें।

 9. कुछ लड़कियां अपने आपको भगवान का खास बनाया मानती हैं। इस तरह की स्थिति से डील करना काफी मुश्किल हो जाता है, इसलिए थोड़ा धैर्य रखें और हमेशा उनका साथ निभाएं।

10. लड़कियों के पास भी शब्दो का पूरा जाल होता है और कई बार वो ऐसी बातें बोल जाती है जिनकी आपने कल्पना भी नही की होती है। ऐसे में तुरन्त ध्यान देने की आवश्यकता है क्योंकि दोबारा आप उनसे वो शब्द कभी नही बुलवा पाएंगे।

No comments