Breaking News

लॉकडाउन में घर रहते हुए अपनी फिटनेस का इस तरह ध्यान दे रही हैं मौनी रॉय

बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों अपनी वेकेशन की वजह से चर्चा में बनी हैं. एक्ट्रेस अपनी वेकेशन के फोटोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर रही हैं. जिनके लिए मौनी को खूब पसंद भी किया जाता है. लेकिन लॉकडाउन की वजह से मौनी अपने घर से ही लगातार अपने फोटोज और वीडियोज अपने फैंस के साथ साझा कर रही हैं. साथ ही साथ घर में रहते हुए मौनी अपनी  फिटनेस का भी ध्यान रख रही हैं| 

हाल ही में मौनी ने कुछ फोटोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किए हैं. जिसमें वह अपना ज़ीरो फिगर दिखाते हुए नजर आ रही हैं. मौनी के ये फोटोज सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहे हैं. अपने इस फोटोज को शेयर करते हुए मौनी ने लिखा है – ‘G.I Jane’.

मौनी के इन फोटोज को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. मौनी ने इन फोटोज पर 5 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. इन फोटोज में मौनी ने ब्लैक शॉर्ट के साथ कार्गो पेंट पहनी है. साथ ही उन्होंने अपने बाल भी खुले रखे हैं| 


बात करें मौनी रॉय के वर्कप्लेस की तो आखिरी बार एक्ट्रेस ‘मेड़ इन चाइना’ फिल्म में नजर आई थीं. जिसमें उनके साथ राजकुमार राव लीड रोल में नजर आए थे. जिसके बाद अब मौनी ‘ब्रम्हास्त्र’ फिल्म में नजर आने वाली हैं. जिसमें उनके साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं| | 

बता दें मौनी ने फिल्म ‘गोल्ड’ से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी. जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार लीड रोल में नजर आए थे. इस फिल्म में निभाया मौनी रॉय का बंगाली लड़की का किरदार दर्शकों को खूब पसंद आया था| 

No comments