Breaking News

सोशल मीडिया पर वायरल पति लड़ रहा कोरोना से जंग ओर पत्नी कर रही आँख मिचौली।

जब पति कोरोना से जंग लड़ रहा था तो उसकी पत्नी का फोन बिजी रहता था, जिसके के चलते वह गुस्से में था। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार ओडिशा से वापस अपने गांव आने के प्रशासन ने युवक को क्वारंटाइन सेंटर में रखा था। बीते 6 दिनों से वह क्वारंटाइन सेंटर में रह रहा था, जहां से बीते बुधवार की रात को वह भाग गया और वारदात को अंजाम दिया।




यह घटना जशपुर जिले के बगीचा थाने का है, जहां पत्नी का फोन व्यस्त आने पर पति को गुस्सा आ गया। इसके बाद वह क्वारंटाइन सेंटर की छत से कूदकर अपने घर पहुंच गया फिर धारदार हथियार से अपनी पत्नी का हाथ काटकर अलग कर दिया।
आरोपित पति ललित कोरवा ओडिशा में रहता था, जो लॉकडाउन के वक्त अपने गांव कुरहाटेपना आया था। यहां रंगपुर में प्रशासन ने प्रवासी मजदूरों के लिए क्वारंटाइन बना रखा है।

आरोपित अपनी पत्नी से रोज बात करता था। अधिकतर उसको फोन बिजी जाता था, जिसके चलते उसे अपनी पत्नी पर शक होने लगा।

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में कोरोना संदिग्धों के लिए बने क्वारंटाइन सेंटर में हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है।

जहां से कोरोना संदिग्ध फरार हो गया। जब उसकी खोजबीन शुरू की गई तो पता चला कि उसने बीवी के साथ जुल्म किया। हालांकि पुलिस ने सिरफिरे युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित क्वारंटाइन सेंटर से भागकर घर गया और अपनी पत्नी का हाथ काट कर अलग कर दिया।

No comments